ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

प्रधानमंत्री की समझाइश का असर, बैतूल के डुलारिया गांव में 126 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैतूल जिले के आदिवासी बहुल भीमपुर विकासखंड के ग्राम डुलारिया के ग्रामीणों से मन की बात की। गांव के पूर्व सरपंच किशोरीलाल धुर्वे और राजेश हिरावे से चर्चा कर सभी को टीकाकरण की समझाइश दी। इसके बाद ग्रामीणों ने टीकाकरण महा अभियान में बढ़-चढकर हिस्सा लिया। जानकारी के मुताकि शुक्रवार को गांव में मन की बात के कार्यक्रम की रिकार्डिंग के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी, उनसे वैक्सीन को लेकर मिली समझाइश के बाद शनिवार 26 जून को गांव के 126 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। रविवार को जब मन की बात का प्रसारण हुआ तो ग्रामीण प्रसन्न हुए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद भट्ट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में प्रशासन के द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अब कोई भी गांव ऐसा नहीं है, जहां के लोगों को टीका नही लगा हो।

प्रधानमंत्री ने दूर किया ग्रामीणों का भ्रम

राजेश हिरावे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि ग्रामीण इंटरनेट मीडिया पर वैक्सीन को लेकर फैल रहे भ्रम की वजह से टीका नहीं लगवा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर यह संदेश आ रहा है कि वैक्सीन लगवाने से बुखार आता है, यहां तक कि मौत भी हो जाती है। प्रधानमंत्री ने राजेश हिरावे से कहा कि आप खुद वैक्सीन लगवाइए और ग्रामीणों के बीच इसको लेकर फैल रहे भ्रम को दूर कीजिए। पीएम ने इसी गांव के किशोरीलाल धुर्वे से भी बात की और उन्होंने भी प्रधानमंत्री को वैक्सीन को लेकर फैल रहे भ्रम की जानकारी दी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आप ग्रामीणों को समझाइये और कोई न माने तो मेरा नाम लिजिए और कहिए कि हमारी उनसे बात हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वैक्सीन सुरक्षित है, इसे जरूर लगवाएं।

प्रधानमंत्री से बात करना किस्मत की बात : किशोरीलाल

डुलारिया गांव के राजेश हिरावे और किशोरीलाल धुर्वे ने बताया कि उन्हें पहले तो भरोसा ही नही हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमसे बात कर रहे हैं। उन्होंने टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया और हमें भी जिम्मेदारी दी है, उनके आदेश पर सब जुटे हुए हैं। पूरे विकासखंड में लोगों को टीकाकरण के लिए समझाइश देकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराएंगे। हम जैसे दूर दराज के गांव में रहने वाले से प्रधानमंत्री ने बात की है यह हमारे लिए किस्मत की बात है।

समन्वित प्रयासों से मिल रही कामयाबी : कलेक्टर

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस का कहना है कि जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांति दूर करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समझाइश का खासा असर होगा। प्रशासन के साथ गैर प्रशासनिक लोगों के द्वारा भी टीकाकरण के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। डुलारिया गांव में पहले एक भी व्यक्ति को टीका नही लगा था। शनिवार को यहां पर 126 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। हम प्रयास कर रहे हैं कि 30 जून तक यहाँ शतप्रतिशत टीकाकरण हो जाए। जिले में अब तक तीन लाख 15 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button