ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
विदेश

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अस्पताल में भर्ती, थकान के चलते बिगड़ी सेहत

कराची। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी की तबियत बिगड़ गई है। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि संसद सत्र के दौरान उन्हें थकान हुई, जिससे वह अपने आपको अस्वस्थ महसूस करने लगे। चिकित्सकों ने उनके रक्त के नमूने लिए और इलाज शुरू कर दिया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पार्टी सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में कहा है कि जरदारी अदालत में पेशी के लिए यात्रा करने और बजट सत्र के कारण थकान होने से बीमार पड़ गए थे।

पिता को देखने के लिए पहुंचे बेटा और बेटी

आसिफ जरदारी को देखने के लिए उनके बेटे बिलावल भुट्टो-जरदारी इस्लामाबाद से यहां पहुंचे और उनकी बेटी बख्तावर भुट्टो-जरदारी भी अपने पति के साथ दुबई से पहुंची है। बता दें कि हाल में संसद में बिलावल ने कहा था कि बीमार होने के बावजूद जरदारी बजट सत्र में शामिल हुए थे। जरदारी 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे।

जरदारी पर चल रहे है भ्रष्टाचार के कई मामले

पीपीपी के वरिष्ठ नेता पर भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे हैं और उन्हें इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा चिकित्सकीय आधार पर जमानत दिए जाने के बाद से दिसंबर 2019 में रिहा कर दिया गया था। जरदारी हृदय की ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसमें उनके दिल में रक्त और ऑक्सीजन की मात्रा में कमी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button