ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
देश

कल्याण सिंह से जुड़ी बातों को याद कर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) से जुड़ी बातों को याद कर भावुक हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘जेपी नड्डा जी के साथ हुई बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, यह बात मुझे गहरे तक छू गई। कल्याण सिंह जी के साथ मेरी बातचीत की अनेकों यादें हैं। उनसे बात कर हमेशा सीखने को मिला है।’ संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है। वह आईसीयू के स्टाफ और अपने परिवारजन से सांकेतिक भाषा में बातचीत भी कर रहे हैं।

फोन की प्रधानमंत्री ने लिया था हाल

सोमवार को प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह का हालचाल जानने के लिए उनके बेटे से फोन पर बात की थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को भी कहा था।  इससे पहले  प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण सिंह के पोते को शुक्रवार को फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत का अपडेट भी लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना दी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को तबियत बिगड़ने पर 89 वर्षीय कल्याण सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया।

पिछले साल हुए थे कोरोना संक्रमित

पिछले साल के सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गए थे और इलाज के लिए लखनऊ और फिर गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती हुए। यहां से एक माह बाद अक्टूबर में स्वस्थ हो डिस्चार्ज हुए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह भाजपा के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button