ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
खेल

दस दिन में सातवीं बार बढ़ी तेल की कीमतें, दिल्ली में 100 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। जुलाई महीने का आज दसवां दिन है और इस दौरान सात बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। शनिवार को हुई कीमतों में बढ़ोत्तरी से देश के कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पा कर गया है। आज पेट्रोल की कीमत में करीब 35 पैसे और डीजल की कीमत में करीब 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।

कीमतों में इस तेजी से शनिवार को दिल्ली में ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपये से अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत बढ़कर 100.91 रुपये प्रति लीटर (Petrol price today) पर पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत 89.88 रुपये प्रति लीटर (Diesel price today) पर पहुंच गई है।

कच्चे तेल की बात करें, तो इस हफ्ते क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई बढ़त के साथ 74.63 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, ब्रेंट ऑयल का भाव 75.59 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

आइए अब देश के अन्य बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। मुंबई में पेट्रोल का भाव शनिवार को बढ़त के साथ 106.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 97.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई की बात करें, तो शनिवार को यहां पेट्रोल 101.67 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल 101.01 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 98.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को पेट्रोल 103.8 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 95.46 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल 98.01 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 90.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

चंडीगढ़ में शनिवार को पेट्रोल 97.04 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.51 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। इसके अलावा बेंगलुरु में पेट्रोल 104.29 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में शनिवार को पेट्रोल 95.96 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button