ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

रविवार को बिलासपुर में कम जांच का असर, जिले में आठ मरीज ही मिले

बिलासपुर। जिले में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या आठ रही। संक्रमण की कम होने की वजह कम कोरोना टेस्ट का होना है। हर रविवार को छुट्टी होने की वजह से बेहद कम टेस्ट होते हैं। ऐसे में कम मरीज की पहचान होती है। मिले आठों मरीज शहरी क्षेत्र के हंै।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना वायरस के स्ट्रेन में बदलाव आ रहा है। ऐसे में मामले बढ़ने की आशंका है। खास तौर पर शहरी क्षेत्र में भीड़ बढ़ती ही जा रही है। यह कोरोना के फैलाव को बढ़ा सकता है। पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे मामलों में तेजी आ रही है। ऐसे में मौजूदा स्थिति में कोरोना को लेकर संवेदनशील बना हुआ है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी हो गया है।

मंगला, कुदुदंड, भारतीय नगर, तिलक नगर, सरकंडा, जूना बिलासपुर क्षेत्र से मरीजों की पहचान की गई है। मौजूदा स्थिति में शहर के कुछ बड़े मोहल्ले ऐसे हैं, जहां अभी भी रोजाना कम से कम एक मामला सामने आ रहा है। इसमें रेलवे परिक्षेत्र, हेमूनगर और सरकंडा क्षेत्र शामिल हैं। लापरवाही हुई तो इन क्षेत्रों में मामले बढ़ सकते हंै। ग्रामीण क्षेत्र से कोई भी मरीज नहीं मिला है।

गाइड-लाइन का करें पालन

सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अभी भी कोरोना गाइड-लाइन का पालन करें। क्योंकि तीसरी लहर आने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में गाइड-लाइन का पालन किया जाए तो खतरे को कम किया जा सकता है।

फैक्ट फाइल

दिन———-संक्रमण——मौत

एक जुलाई——-18——-02

दो जुलाई——–10——-01

तीन जुलाई——-11——-00

चार जुलाई——-05——-00

पांच जुलाई——-05——-00

छह जुलाई——-07——-00

सात जुलाई——-11——-00

आठ जुलाई——-21——-00

नौ जुलाई——–15——-00

10 जुलाई——-14——-00

11 जुलाई——-08——-00

जुलाई में अब तक 122 मरीज, तीन की मौत

जुलाई माह आते ही कोरोना के मामलों में कुछ हद तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अभी जिले में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। जुलाई के 11 दिनों में 122 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं इस माह तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मौत के आंकड़े 12 दिनों से थमा हुए हैं।

Related Articles

Back to top button