ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स...
देश

नगालैंड निवासी भाई-बहन की मौत की होगी सीबीआइ जांच, केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नगालैंड के भाई-बहन की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच सीबीआइ को सौंपने का फैसला लिया है। रोजी संगमा और सैमुएल संगमा की पिछले महीने मौत हो गई थी। मेघालय से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अगाथा संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जांच कराने का आग्रह किया था।

गृह मंत्रालय ने रोजी संगमा और उसके भाई सैमुएल संगमा की हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले महीने हुई मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) को सौंपने का फैसला लिया है। अधिकारी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नगालैंड में दीमापुर के रहने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रोजी संगमा और सैमुएल संगमा दिल्ली-एनसीआर में काम कर रहे थे। कुछ सप्ताह पहले रोजी ने स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई

उसकी देखरेख कर रहे भाई सैमुएल ने आरोप लगाया था कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण मौत हुई है। उसने मौत से संबंधित शिकायत सौंपी थी। अगाथा संगमा ने शाह को लिखे गए अपने पत्र में कहा, ‘अगले दिन सैमुएल के दोस्तों ने उसे अपने होटल के कमरे में फंदे से लटकता पाया।’

Related Articles

Back to top button