गोबरानवापारा और मुजगहन क्षेत्र में सट्टा संचालित करते तीन गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी से लगे मुजगहन और गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में अवैध कार्यों में लिप्त तीन आरोपिताें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सट्टा और जुआ का संचालन करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र करने के साथ इन पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
शुक्रवार को साइबर सेल एवं थाना गोबरानवापारा की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार पास दो व्यक्तियों द्वारा सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर सटोरियों को चिन्हांकित कर दबिश दी और आरोपित सागर नवरंगे व विजय कुमार लाखे को पकड़कर उनके कब्जे से नकदी 18,800/- रुपये, मोबाइल फोन व सट्टा-पट्टी जब्त किया। वहीं आरोपितों के खिलाफ थाना गोबरानवापारा में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की।
इसी क्रम में साइबर सेल एवं थाना मुजगहन की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत ग्राम भटगांव पुल के पास सट्टा का संचालन करते आरोपी नंद कुमार कुर्रे को पकड़कर उसके कब्जे से नकदी 2,250/- रुपये और सट्टा-पट्टी जब्त कर आरोपित के विरूद्ध थाना मुजगहन में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई। सट्टा/जुआ का संचालन, अवैध रूप से शराब की बिक्री तथा नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्ध रायपुर का अभियान लगातार जारी रहेगा।
थाना गोबरानवापारा के प्रकरण में गिरफ्ता
01. सागर नवरंगे पिता संतोष नवरंगे उम्र 20 साल निवासी वार्ड नंबर 09 सतनामी पारा गोबरानवापारा रायपुर।
02. विजय कुमार लाखे पिता बलीराम लाखे उम्र 42 साल निवासी राम जानकी पारा सोमवारी बाजार गोबरानवापारा रायपुर।
थाना मुजगहन के प्रकरण में गिरफ्तार
01. नंद कुमार कुर्रे पिता भंवर लाल कुर्रे उम्र 32 साल निवासी ग्राम धुसेरा थाना मुजगहन रायपुर।





