ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
विदेश

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- कोरोना को देखते हुए इस साल भी नहीं होगी कांवड़ यात्रा

नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दायर कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। इस साल कावड़ यात्रा नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के जवाब को देखते हुए इस मामले को बंद कर दिा है। कोर्ट ने साथ ही कहा है कि इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस साल कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है. अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि राज्‍य सरकार की अपील के बाद कांवड़ संघों ने यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया। कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी।

25 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का महीना

25 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू होने जा रहा है। सावन का महीना भगवान शिव और उनके उपासकों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं।

ने सुप्रीमकोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। कावड़ यात्रा नहीं होगी। कोर्ट ने सरकार के जवाब को देखते हुए मामला बंद किया। साथ ही कहा उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है।@JagranNews

— Mala Dixit (@mdixitjagran) July 19, 2021

क्या होती है कांवड़ यात्रा ?

भगवान शिव को खुश करने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा निकालते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालु बांस की लकड़ी पर दोनों ओर टिकी हुई टोकरियों के साथ किसी पवित्र स्थान पर पहुंचते हैं और इन्हीं टोकरियों में गंगाजल लेकर लौटते हैं। इस कांवड़ को लगातार यात्रा के दौरान अपने कंधे पर रखकर यात्रा करते हैं, इस यात्रा को कांवड़ यात्रा और यात्रियों को कांवड़िया कहा जाता है। पहले के समय लोग नंगे पैर या पैदल ही कांवड़ यात्रा करते थे। हालांकि अब लोग बाइक, ट्रक और दूसरे साधनों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button