ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

रायपुर के गोलबाजार थाने के पीछे युवक की चाकू मारकर हत्‍या, आरोपित गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाने के पीछे चंद कदम दूर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही पुलिस के सामने ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर मृतक युवक की पहचान भोला तांडी (21) निवासी कैलाशपुरी मारवाड़ी मुक्तिधाम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोलबाजार थाना पुलिस टीम और साइबर टीम ने आरोपित की धरपकड़ के लिए घटना स्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर आरोपित की पहचान की। वहीं देर रात को ही पुलिस ने आरोपित मेराज कुरैशी को गिरफ्तार किया। जब वारदात हुई उस समय लगभग सभी दुकानें खुली थीं, घटना के बाद दहशत में दुकानें बंद कर चले गए। पुलिस ने उन्‍हें बुलवाया और दुकान खुलवाकर सीसीटीवी फूटेच की जांच की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामला गोलबाजार थाने के टीम पीछे का है। जहां दो युवकों के बीच नशे के सामान को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद एक युवक ने भोला तांडी नामक युवक पर चाकू से उसकी गर्दन पर वार किया, जिसके तुरंत बाद लहूलुहान युवक थाने पहुंचा। जहां पेट्रोलिंग पार्टी उसे इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल लेकर निकली, लेकिन रास्ते पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही आरोपित फरार है। घटना के वक्त काफी चहल-पहल थी, पुलिस दुकानदारों से भी पूछताछ में जुटी है।

वाइटनर का नशे के रूप में उपयोग कर रहे युवा

पुलिस ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में पता चला कि हत्‍या की वजह मामूली विवाद बना है। आरोपित ने बताया कि वह और मृतक भोला तांडी वाइटनर खरीदने के लिए आए थे। इस दौरान विवाद हुआ। मालूम हो कि वाइटनर का उपयोग नशे के रूप में युवा करने लगे हैं। आरोपित मेराज ने अपने पास रखे चाकू से भोला के गर्दन में घोंप दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button