ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश

इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड हो रहा आदिवासी छात्र का गाना, सिंगर बादशाह ने बुलाया चंडीगढ़

सुकमा: जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार, गाना आज हर इंटरनेट मीडिया के प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हो रहा है। बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस गाने पर वीडियो बना रहे हैं और वो गाना गाने वाला लड़का सुकमा जिले के उरमापाल का रहने वाला है। गाने की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उस लड़के को चंडीगढ़ बुलाया है। छिंदगढ़ ब्लॉक का छोटा सा गांव उरमापाल ब्लॉक मुख्यालय से सात किमी दूर है।

वहां का रहने वाला छात्र सहदेव दिरदो पेंदलनार में अध्ययनरत है। पिछले साल उसने स्कूल में एक गाना गाया था ओ जाने जानेमन बचपन का प्यार। उस गाने को किसी ने शोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद गाना धीरे-धीरे हिट हो गया और आज बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस पर ड्यूट कर रहे हैं। दो दिन पहले बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने वीडियो कॉल के जरिये सहदेव से बातचीत की और चंडीगढ़ आने का न्योता दिया। इसके बाद अपने पिता व कुछ लोगों के साथ शुक्रवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।

घर में न टीवी और न ही मोबाइल

उरमापाल में रहने वाला छात्र सहदेव आज सोशल मीडिया का बादशाह बन गया है। मगर, खासबात यह कि उसके घर मे न तो टीवी है और न ही मोबाइल। उसके बाद भी उसका गाना हिट हो गया। दोस्तों का कहना है कि वो अपने मन से ऐसे ही गाने बनाकर गाता रहता है। उसे संगीत से काफी प्यार है।

बदल रही सुकमा की पहचान

वैसे तो जिले की पहचान नक्सवाद से होती है, लेकिन अब धीरे-धीरे जिले की पहचान बदल रही है। ऐसे लड़के जिनके गाने सोशल मीडिया में हिट हो रहे है। और उनकी पहचान अब बॉलीवुड तक हो रही है।

Related Articles

Back to top button