ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

मंदिर में शिवलिंग से लिपटे दिखे शेषनाग, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: सावन का महीना शिवजी को समर्पित होता है। यह महीना शिवजी को अति प्रिय है। धार्मिक मान्यता है कि सावन महीने में शिवजी की पूजा करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप कह उठेंगे OMG। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक मंदिर में शिव जी की प्रतिमा के ऊपर नागदेव फन फैलाकर विराजमान हैं। यह नाग लगभग 5 फुट लंबा हो सकता है। इस वीडियो को स्थानीय लोगों ने मोबाइल के जरिए रिकॉर्ड कर शेयर की है।

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जब स्वर्ग और पृथ्वी एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं तो ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। मेरी ज़िंदगी में यह सबसे बड़ा पल है। क्या कोई मुझे समझा सकता है कि ऐसा क्यों होता है?

वीडियो को 11 हजार लोग देख चुके हैं

सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 78 हजार से अधिक बार देखा गया है और लगभग 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं,  2 हजार से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि, सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर आश्चर्य प्रकट किया है, कुछ लोगों ने नाग पंचमी और सावन की शुभकामनाएं दी हैं।

पुष्परणी ने ॐ नमः शिवाय लिखा है

एक यूज़र सत्या ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि एक मंदिर में कुछ पुजारी मिलकर शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं और शिवलिंग पर नागदेव विराजमान हैं। एक अन्य यूज़र पुष्परणी ने ॐ नमः शिवाय लिखा है। एक और अन्य यूज़र रामचंद्र ने हर हर महादेव ! हरि हरि बोल लिखा है। हालांकि, यह वीडियो पुरानी है।

Related Articles

Back to top button