ब्रेकिंग
गिरिडीह पुलिस की अनूठी सेवा: कांवरियों के लिए 24 घंटे खुला सेवा शिविर, खुद भोग परोसते हैं SP डॉ. बिम... मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाले बेजरा पुल का पिलर धंसा, दोनों जिलों का सीधा संपर्क टूटा धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग के दौरान बड़ा ब्लास्ट: 3 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर; SNMMC... IIT ISM धनबाद के शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: विकसित किया आधुनिक 2D ऑप्टिकल टिल्ट सेंसर रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश के नए नियम लागू: 4 वर्षीय UG डिग्री वालों को सीधा प्रवेश जनकपुर में रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली भालू: कृषि कार्यालय और एकलव्य स्कूल के पास मूवमेंट, वन विभ... एमसीबी के चिरमिरी में मानवता शर्मसार: युवती से दरिंदगी, दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस माल लदान में SECR ने रचा नया इतिहास, लक्ष्य से 4 दिन पहले 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार रायपुर में खुले नाले और गड्ढों से हादसे: 5 वर्षीय काव्यांश की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त स...
देश

कर्नाटक के नए सीएम बनने जा रहे बसवराज बोम्मई ने बताई अपनी रणनीति, आज 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु। बीएस येदिरप्‍पा के इस्‍तीफे के बाद कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में बसवराज बोम्मई के नाम पर मौहर लग गई है। बसवराज बोम्मई कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार सुबह 11 बजे शपथ लेने जा रहे हैं। बोम्मई की गिनती शक्तिशाली लिंगायत नेता और येदियुरप्पा के करीबी विश्वासपात्रों में होती है। बसवराज बोम्मई इस साल के शुरुआत में कर्नाटक के गृह मंत्री बनाए गए थे। वहीं, उन्होंने सीएम बनने के साथ ही अपनी हालिया रणनीति पर भी बात की है। उनके मुताबिक, वे शपथ गृहण समारोह के बाद कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। साथ ही कोरोना सहित अन्य मामले पर अधिकारियों से बात करेंगे।

उन्होंने बताया, ‘मैं आज कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करूंगा। उसके बाद, मैं राज्य में COVID-19 और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा।’ बता दें कि 61 वर्ष के बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुबली में हुआ था। पूर्व मुख्‍यमंत्री एसआर बोम्मई के पुत्र बसवराज कर्नाटक में भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। बोम्मई की पत्नी का नाम चेन्नम्मा हैं और उनके दो बच्चे हैं

बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, उसके बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी भी बेंगलुरु पहुंचे थे। जहां बीते दिन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी के साथ विधायकों और राज्य के मंत्रियों की बैठक हुई थी, जिसमें बीएस येदियुरप्पा भी शामिल हुए थे। इस मीटिंग के दौरान ही अगले सीएम के लिए बसवराज बोम्मई को चुना गया। बता दें कि नए सीएम के लिए कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इसमें बसनगौड़ा रामनगौड़ा पाटिल यतनाल, अरविंद बेलाड और मुरुगेश निरानी जैसे नाम सामने आ रहे थे।

Related Articles

Back to top button