ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ( BJP chief JP Nadda) से मुताकात करेंगे। बुधवार और गुरुवार दो दिनों तक चलेने वाली इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों ने बताया यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के साथ उनके दो डिप्टी दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सभी भाजपा सांसदों को बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया है।

सूत्र ने कहा कि बैठक में उन्हें निर्देश दिया जाएगा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचें और उनके सामने आने वाली समस्याओं से अवगत रहें। उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के साथ भागीदारी बढ़ाने के लिए भी कहा जाएगा। इसके अलावा सांसदों को अपने क्षेत्र के लोगों को राज्य और केंद्र सरकार दोनों द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराने के लिए भी कहा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। 16 जुलाई को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। 18 जुलाई को लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की समन्वय बैठक भी हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में होने वाले हैं। भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में राज्य में सत्ता में वापसी की थी। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में प्रमुख दलों में भाजपा के 309, सपा के 49, बसपा के 18 और कांग्रेस के 7 विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button