ब्रेकिंग
Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ... Raigarh Crime News: रायगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, स्कूटी से जाते समय की थ...
खेल

Devyani International का IPO 4 अगस्‍त को करेगा हिट, जानें ऑफर की‍ डिटेल

नई दिल्‍ली। KFC और Pizza Hut की फ्रेंचाइजी Devyani International ने अपने 1,838 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के तहत कीमत का दायरा 86-90 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा तीन दिवसीय IPO चार अगस्त को खुलेगा और छह अगस्त को बंद होगा।

440 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर होंगे जारी

आईपीओ के तहत 440 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 155,333,330 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश इसमें शामिल है। कीमत के ऊपरी छोर पर कंपनी को आईपीओ से 1,838 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

July 2021 का छठा आईपीओ

Glenmark Life Sciences के बाद भारत में पिज्जा हट, केएफसी और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी July 2021 का छठा आईपीओ लाएगी। इससे पहले क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, जोमैटो, तत्व चिंतन फार्मा और दूसरी कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं। ये सभी फार्मा सेक्टर के आईपीओ हैं।

1,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

Devyani International ने सेबी में आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे। इस पर सेबी का निष्कर्ष 16 जुलाई को हासिल हुआ। किसी कंपनी के लिए IPO, अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) और राइट्स इश्यू के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि IPO से 1,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है

Glenmark Life Sciences का IPO

इससे पहले Glenmark Life Sciences के IPO के लिए गुरुवार को अंतिम समय तक कुल 44.17 गुना ज्यादा आवेदन मिले। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज, दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स की सहायक कंपनी है। NSE के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, 1,513.6 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत प्रस्तुत 66,33,24,160 शेयरों के लिए कुल 1,50,18,279 आवेदन मिले। यही नहीं ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स (Rollex Rings) के IPO के लिए 9.26 गुना ज्यादा आवेदन मिले। यह आवेदन देने का दूसरा दिन था।

Related Articles

Back to top button