ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

चोरों के खिलाफ पुलिस का अभियान, चार चोरियों का पर्दाफाश

भिलाई । चोरी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हुई चार चोरियों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सभी प्रकरणों में कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

उतई थाना क्षेत्र के पुरई और मानिकचौरी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के पास से 225 नग लोहे की सेंट्रिंग चोरी करने के मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सुपेला निवासी जैन कुमार पाल, सोनू कुमार गायकवाड़, कोहका निवासी अयाज खान व दो महिलाओं कुम्हार पारा सुपेला निवासी फिनी खुटेल और लता बाई को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों ने एक गाड़ी में चोरी के सेंट्रिंग प्लेट को लोड कर ललित कबाड़ी, राजू मांडले कबाड़ी, मो इमरान उर्फ सितारे के पास बेच दिया था। इसके अलावा ग्राम महकाखुर्द से महकाकला रोड पर चल रहे सीमेंटीकरण के कार्य स्थल से 17 नग लोहे का एंगल चोरी करने वाले आरोपित चुनकट्टा निवासी अजय उर्फ सोंटू चंदेल, करन मानिकपुरी और हरेंद्र बंजारे उर्फ हनी को गिरफ्तार किया है।

वहीं खुर्सीपार पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर एन देवा रेड्डी को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पिछले 21 दिनों में कुल नौ गाड़ियां चोरी की थी। चोरी की गाड़ियों को उसने छिपाकर रखा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपित पूर्व में भी चोरी, लूट और मारपीट जैसे अपराध में जेल जा चुका है।

इसके अलावा जामुल पुलिस ने चोरी के संदेह में एक ट्रक की बाडी व चेचिस को जब्त किया है। साथ ही एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। उस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button