ब्रेकिंग
MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि... MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो... Bhopal Temple Theft Gang Arrested: भोपाल देहात पुलिस का बड़ा खुलासा! मंदिरों में चोरी करने वाले 5 शा... Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल... Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस ... Katni News Update: उज्जैन सिंहस्थ से मुरादाबाद तक कटनी स्टोन का डंका! लमतरा व निमास मार्बल खदानों का... Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे... Gwalior JAH Parking Scam: ग्वालियर के JAH में स्मार्ट पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, मरीज भुगत रहे ख... Khandwa School Principal Suspended: खंडवा में छात्रों से राजनीति पर बुलवाने का मामला: पटाजन स्कूल के... Indore NEET Protest Update: इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर उग्र हुआ नीट विरोध प्रदर्शन; छात्रों के साथ ...
देश

सिम्स में शुरू हुई एक्सरे, सीटी स्कैन व एमआरआइ

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स चिकित्सालय में फिर से मरीजों को एमआरआइ, सीटी स्कैन और एक्सरे जैसी महंगी जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से तकनीकी खराबी के चलते यह सुविधा बंद थी। मरीजों की समस्या को देखते हुए इसे सुधार कर फिर से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। सिम्स की पीआरओ और ईएनटी विभाग की एचओडी डाक्टर आरती पाण्डेय ने बताया की सिम्स में 31 जुलाई से लगातार एक्सरे, सीटी स्कैन और एमआरआइ जांच की सुविधा दी जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर दिन अधिक से अधिक जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को 95 एक्सरे, 18 सीटी स्कैन और चार मरीजों की एमआरआइ जांच की गई। इसी तरह एक अगस्त को 43 एक्सरे और सात सीटी स्कैन, दो अगस्त को 101 एक्सरे, 28 सीटी स्कैन और तीन मरीजों की एमआरआइ जांच की गई। आगे भी यह सुविधा रेडियोलजी विभाग द्वारा निरंतर दी जाती रहेगी।

गरीब मरीजों की जेब का भार हुआ कम

पहले यह जांच न हो पाने से मरीजों को बाहर संचालित हो रही निजी लैब में यह जांच करानी पड़ती थी। इससे उन्हें इस जांच के लिए अधिक फीस अदा करनी पड़ रही थी। सिम्स में यह सुविधा शुरू होने से फिर से मरीजों को यह जांच काफी कम दर पर उपलब्ध हो पा रही है।

बढ़ी सर्जरी की संख्या

सिम्स में इन जांच के न हो पाने से कई अहम सर्जरी नहीं हो पा रही थी। जो मरीज यह जांच बाहर से कराने में सक्षम थे उनका ऑपरेशन तो हो रहा था, लेकिन अन्य लोगों को इंतजार करना पड़ रहा था। इन तीनों जांच के शुरू से एक फिर यहां ऑपरेशन की संख्या पहले जैसे बढ़ने लगी है। हर दिन डॉक्टर अधिक से अधिक मरीजों का ऑपरेशन कर पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button