ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मनोरंजन

Farhan Akhtar ने ‘महिला हॉकी टीम’ को पदक जीतने के लिए दी बधाई, ट्रोल होने के बाद डिलीट किया ट्वीट

नई दिल्लीl फरहान अख्तर ने भारतीय महिला हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की बधाई दी थीl इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गयाl दरअसल ओलंपिक में महिला हॉकी टीम ने नहीं बल्कि पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता हैl भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद ओलंपिक में मेडल प्राप्त किया हैl उन्होंने जर्मनी को 5-4 से हराया हैl यह मैच टोक्यो ओलंपिक 2020 में खेला गया हैl इसके बाद पूरे बॉलीवुड ने टीम की जमकर सराहना कीl इसमें फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर भी शामिल हैl

फरहान अख्तर ने हालांकि भारतीय पुरुष टीम की बजाय भारतीय महिला टीम को बधाई दीl इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा फिर उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर दिया थाl उन्होंने अपने डिलीट किए हुए ट्वीट में लिखा था, ‘लड़कियों बधाई, मैं टीम इंडिया पर गर्व महसूस करता हूं कि उन्होंने अपना चौथा मैडल जीता हैl अच्छी बात हैl’

फरहान अख्तर को जैसे से ही अपनी गलती का आभास हुआl उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनके फैंस ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल करना शुरू कर दियाl एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘अरे सर जी, इतने भी फेमिनिस्ट मत बनो कि लड़कों को लड़की ही बना दो और कलाकारों को बिना चीजों की पड़ताल किए जल्दी से बधाई देने की क्या जल्दबाजी होती हैl’

वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘यह मर्दों का आलिया भट्ट सभी को ‘गो गर्ल्स’ कह रहा हैl कुछ तो होगा ही, यह हो सकता हैl’ इसके बाद फरहान अख्तर ने एक और ट्वीट किया इसमें उन्होंने लिखा है, ‘टीम इंडिया को बधाईl उन्होंने बहुत ही अच्छा खेल दिखाया हैl’ हाल ही में फरहान अख्तर की फिल्म तूफान रिलीज हुई हैl इस फिल्म में वह एक बॉक्सर की भूमिका में हैं।

Related Articles

Back to top button