ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
देश

कर्नाटक ने केरल और महाराष्ट्र के साथ लगते जिलों में लगाया वीकेंड कर्फ्यू

कर्नाटक ने कोविड-19 के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे आठ जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया है। राज्य सरकार के आदेशानुसार राज्य भर में नियमित दैनिक कर्फ्यू ( 2100 से 0500 बजे तक) के साथ-साथ इन सीमावर्ती जिलों में वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया है।

केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे कर्नाटक के इन जिलों में उत्तर के बेलागवी, बीदर, विजयपुरा और कलबुर्गी तथा दक्षिण के दक्षिण कन्नड़, कोडागु, मैसूर और चामराजनगर शामिल हैं। इन जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू के अंतर्गत शुक्रवार रात नौ बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक कोरोना प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस दौरान सामाजिक एवं सांस्कृतिक समेत सभी तरह के समारोहों एवं सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा।

Related Articles

Back to top button