ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
देश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़क हादसा, चिरमिरी के एक परिवार के चार बच्चों समेत पांच की मौत

बिलासपुर। उत्तर प्रदेश में शनिवार की रात सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी डोमनहिल वार्ड नंबर-40 निवासी एक पूरा परिवार सड़क हादसे में बिखर गया। वाहन में सवार सात लोगों में से पांच की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक महिला बुरी तरह से घायल है। वाहन चालक को भी गंभीर चोट आई है, जिसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार की अलसुबह घर के सदस्य उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

चिरमिरी के डोमनहिल वार्ड के पार्षद प्रेमशंकर सोनी ने बताया कि मोदनवाल परिवार विगत 60 वर्षों से चिरमिरी के डोमनहिल में निवासरत है। इनके पिता होटल व्यवसायी थे व चारों पुत्र नौकरी करते हैं। एसईसीएल चरचा में आउटसोर्संिग कंपनी जेमको में कार्यरत महेश मोदनवाल शनिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी व तीनों बधाों के साथ छोटे भाई दिनेश की पत्नी दीपका व उसके दोनो बच्चों को लेकर अपने ससुराल मधुबन मऊ के लिए रवाना हुए। वे प्रतिवर्ष मोहर्रम में वहां चादर चढ़ाने के लिए जाते थे।

शनिवार देर रात वे उत्तर प्रदेश के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली सोनबरसा गांव के पास पहुंचे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और पानी से भरे खाई में गिर गई। हादसे में महेश की पत्नी ममता (35), पुत्री तानी (13) व पुत्र मयंक (6) और दिनेश के पुत्र दिव्यांश (8) व माही (4)की मौत हो गई, वहीं महेश मोदनवाल (43) व दीपका पति दिनेश (30) घायल हो गए । जैसे ही घटना की खबर चिरमिरीवासियों को मिली पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सुबह पांच बजे ही पूरा परिवार यहां से गोरखपुर के लिए रवाना हो गया।

एंबुलेंस नहीं मिली तो एसपी ने गाड़ी से भेजा

हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। एंबुलेंस वाले हड़ताल पर हैं कि बात करते लोगों को सुना जा सकता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो मऊ के एसपी ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

Back to top button