ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
विदेश

पाकिस्तान में 40 आतंकवादी संगठन सक्रिय थे, इमरान खान का कबूलनामा, पुलवामा पर फिर झूठ बोला

वाशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। अमेरिका दौरे पर गए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान में 40 आतंकी संगठन चल रहे थे। अमेरिकी सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुलासा किया कि उनके देश में 40 अलग-अलग आतंकवादी समूह पाकिस्तानी सीमाओं के भीतर काम कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि इसकी जानकारी पहले की सरकारों ने अमेरिका को नहीं दी। इमरान खान ने साथ ही कहा कि पिछले 15 साल से पाकिस्तान, अमेरिका को गुमराह करता रहा है।

इमरान खान ने आगे कहा, ‘हम आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी युद्ध लड़ रहे थे। पाकिस्तान का 9/11 से कोई लेना-देना नहीं है। अल-कायदा अफगानिस्तान में था। पाकिस्तान में कोई आतंकवादी तालिबान नहीं थे। लेकिन हम अमेरिकी युद्ध में शामिल हो गए। दुर्भाग्य से, जब चीजें गलत हुईं, जहां मैं अपनी सरकार को दोषी मानता हूं, हमने अमेरिका को को सच्चाई नहीं बताई।उन्होंने कहा, ‘इसकी वजह यह थी कि हमारी सरकारें नियंत्रण में नहीं थीं। पाकिस्तान में 40 अलग-अलग आतंकवादी समूह चल रहे थे।

‘पुलवामा’ पर इमरान खान का झूठ
एक तरफ पाकिस्तान में 40 आतंकियों से सक्रिय होने की बात इमरान खान ने कबूली है तो वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा को लेकर सफेद झूठ बोला है। इमरान खान ने कहा है कि पुलवामा हमले को कश्मीर के स्थानीय लड़के ने अंजाम दिया था। इससे पाकिस्तान का कोई लेना देना नहीं है। बता दें, मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी लेकिन इमरान ने इसको लेकर भी गलत बयान दिया है। इमरान ने कहा कि भारत में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।पुलवामा आतंकी हमला। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

एक बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भारतीय प्रयासों को हाल ही में सफलता मिली थी जब पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र परिषद द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में ब्लैक लिस्ट किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button