ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मनोरंजन

Bigg Boss OTT: किचन में खाना बनाने को लेकर जमकर लड़े प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल, एक्ट्रेस ने कह डाली ये बात

नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस शो का आगाज रविवार को निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने किया है। वहीं शो में एंट्री लेते ही कई कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी में सोमवार को प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला है।

बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल एक-दूसरे का साथ जमकर झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल दिव्या अग्रवाल को किचन में खाना बनाने के लिए जगह नहीं मिल रही होती है, क्योंकि प्रतीक सहजपाल खुद के लिए कुछ बना रहे होते हैं। इसको लेकर देखते ही देखते दोनों की बीच झगड़ा शुरू हो जाता है।

प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल का झगड़ा उस समय और भी ज्यादा बुरा हो जाता है, जब प्रतीक उन्हें ‘क्रैक’ (पागल) कह दे हैं और फिर उसने कहते हैं कि उनकी मां ने उन्हें आत्मनिर्भर होना सिखाया है। इसके बाद दिव्या अग्रवाल प्रतीक से कहती हैं कि अपनी मां से एक चूल्हा और बर्तन लेकर आना चाहिए था। बाद में किचन का काम बांटने के बाद प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल दोबारा झगड़ने लगते हैं।

इसके बाद गार्ड एरिया में दिव्या अग्रवाल प्रतीक सहजपाल से कहती हैं, ‘आपको वरुण सूद और मेरी वजह से लोकप्रियता मिली है।’ इसके बाद प्रतीक सहजपाल ने दिव्या अग्रवाल को फर्जी बताया। गौरतलब है कि प्रतीक, दिव्या और वरुण सूद रियलिटी शो एस ऑफ स्पेस का हिस्सा रह चुके हैं। इस शो में दिव्या अग्रवाल ने जीता था। वहीं मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी अब तक सारे सीजन से काफी अलग है। इस शो में नेहा भसीन, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ,दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट प्रतीक सहजपाल, और अक्षरा सिंह सहित कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इस बार यह शो शुरुआत के 6 हफ्तों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर शुरू होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसके बाद यह शो टीवी पर प्रसारित होगा, जिसको सलमान खान होस्ट करेंगे।

Related Articles

Back to top button