ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

कोरोना वारियर्स बोले- फिर जरूरत पड़ी तो दोगुनी ऊर्जा से काम करेंगे

रायपुर: कोरोना काल में अपनी जान दांव पर लगाकर दूसरों की जान बचाने वाले कोरोना वारियर्स के सम्मान के लिए पूज्य छतीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग ने मंगलवार को एक बड़ा आयोजन किया। इसमें कई कोरोना वारियर्स सम्मानित हुए । युवा विंग के प्रदेश अध्य्क्ष सीए अमित चिमनानी ने कहा जो लोग अपनी जान पर खेल गए उन्हें सम्मानित करना और उनके कार्यो को प्रचारित करना औरों को भी प्रेरणा देता है ।

अमित ने कहा कार्यक्रम से उत्साहित होकर कोरोना वारियर्स अब तीसरी लहर से लड़ने को दोगुनी ऊर्जा से तैयार है। इस आयोजन में शदाणी दरबार तीर्थ के नवम पीठाधीश संत युधिष्ठिर लाल महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस ने मानवजाति को न सिर्फ नुकसान पहुंचाया, बल्कि बहुत कुछ सिखाया भी है।
हम सदैव एक दूसरे की मदद को तत्पर रहे यही सनातन संस्कृति हमे सिखाती है। अतिथि के रूप में मौजूर रायपुर की सीएमएचओ डा. मीरा बघेल ने कहा कि सिंधी समाज ने सेवा कार्यो से सदैव मिसाल कायम की है और सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए । उन्होंने कहा चुनौती भरे इस समय मे समाज ने उन्हें बहुत साथ दिया।तीसरी लहर आने की संभावना पर उन्होंने कहा छतीसगढ़ के लोगो में बेहतर इम्युनिटी बन चुकी है भगवान करे अब तीसरी लहर न आए तो अच्छा होगा।
कार्यक्रम में आये एम्स के डायरेक्टर डा. नितिन एम. नागरकर ने कहा उन्हें खुशी है कि वो उन लोगो के बीच आए हैं जो डाक्टर तो नही थे पर लोगों को बचाने में जी जान लगा दी। आयोजन में 10 डाक्टर ,10 संस्थाओं सहित कुल 75 लोगो को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुरनानी, सचिन मेघानी,उपाध्यक्ष पवन केसवानी,विनोद छेतीजा, प्रेम प्रकाश मन्ध्यानी,प्रकाश कुकरेजा सहित समाज से भाई अमर लाल साहेब लालचंद गुलवानी,इंद्र डोडवानी,राधा राजपाल, मुरलीधर शादीजा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button