ब्रेकिंग
Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत No UPI Day 2 October: 2 अक्टूबर को बाजार जाने से पहले रख लें कैश, MDR चार्ज के विरोध में नहीं चलेगा ... Japanese Monks Maha Mandaleshwar: केन्ता इशियामा बने श्री महादेव गिरी और दाईसाकू बने श्रीकृष्णा गिरी... व्हाट्सएप ने टीन अकाउंट्स के लिए पेश किए नए पैरेंटल कंट्रोल्स: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबू... ISBT Dehradun Accident: बंद कमरे में जनरेटर चलाकर सोए थे कर्मचारी, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से गई जान पारण और उद्यापन में क्या है अंतर? व्रत के विधान को सही तरह से समझना है जरूरी Rajasthan Wildlife News: खेत में काम कर रहे मजदूरों के बीच मचा हड़कंप, वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे Peritoneal Cancer Symptoms: पेट फूलना और गैस को न समझें सामान्य, पेरिटोनियल कैंसर के शुरुआती लक्षण औ...
मनोरंजन

Raj Kundra के विवाद के बीच ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में लौटीं शिल्पा शेट्टी, सामने आया पहला वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है, एक्ट्रेस जल्द ही फिर से आपको टीवी स्क्रीन पर नज़र आने वाली हैं। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा डांसिंग रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं जा रही थीं, करीब एक महीने से शिल्पा की जगह अलग-अलग स्टार्स शो में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंच रहे थे। ऐसे में फैंस से लेकर मेकर्स तक, सभी को शिल्पा की कमी बहुत खल रही थी। लेकिन इस मुश्किल वक्त का सामना करते हुए शिल्पा अब सेट पर लौट आई हैं।

इंडियन एक्स्प्रेस से बात करते हुए सेट पर मौजूद एक सूत्र ने इस खबर को कन्फर्म किया है कि एक्ट्रेस शूट पर आ गई हैं। वहीं शिल्पा का एक वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें वो अपनी वैनिटी वैन से उतरकर सेट पर जाती दिख रही हैं। फेमस फोटोग्रापर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें ब्लू और रेड कलर की साड़ी पहने शिल्पा अपनी वैन में से उतर रही हैं। आमतौर पर शिल्पा कैमरे को देखकर पोज़ देती हैं और कैमरामैन से बातें करती हैं, लेकिन इस वीडियो में शिल्पा एकदम चुपचाप सेट पर जाती दिख रही हैं। शिल्पा को कमबैक करते देख उनके फैंस भी काफी खुश हैं। देखें वीडियो।

वहीं इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सूत्र ने कहा, ‘टीम हमेशा से चाहती थी कि वो जल्द वापस आ जाएं, लेकिन उन्हें कुछ वक्त चाहिए था। मेकर्स शिल्पा से लगातार टच में थे और आखिरकार उन्होंने सेट पर वापस आने का फैसला किया। शिल्पा सिर्फ अपने बच्चों और परिवार के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए भी सेट पर वापस आना चाहती हैं। सेट पर सभी ने उनका बहुत अच्छे से स्वागत किया जिसे देखकर वो काफी भावुक भी हो गईं’। आपको बता दें कि शिल्पा के पति को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को अरेस्ट किया था, वो अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

Related Articles

Back to top button