ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

Caste Census को लेकर प्रतिनिधिमंडल के साथ PM मोदी से मिले CM नीतीश, तेजस्‍वी से मिलाए सुर

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में सोमवार को बिहार से 11 सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तर्कों के साथ यह मांग रखी कि जाति आधारित जनगणना (Caste Census) करायी जाए। प्रधानमंत्री से मिलकर लौटने के बाद सभी दलों के नेताओं ने कहा कि बिहार को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जाति आधारित जनगणना पर गौर करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जाति आधारित जनगणना से इनकार नहीं किया है। खास बात यह है कि इस मुद्दे पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) एक सुर में बोल रहे हैं।

विकास को ले निर्णय लेने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संसद में जब यह बात आयी कि जाति आधारित जनगणना नहीं होगी तो उसके बाद बेचैनी शुरू हो गयी थी। सभी दलों ने एक स्वर में कहा कि हमलोगों को प्रधानमंत्री से मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री से मिलने का उन्होंने वक्त मांगा था। यहां आकर हमलोगों ने पूरी बात बतायी है। प्रधानमंत्री ने हमारी पूरी बात गंभीरता से सुनी है। हमलोगों ने उन्हें कहा कि आप विचार कर निर्णय लीजिए। इससे एससी-एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक सभी के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी। इसके होने से सही मायने में विकास को ले निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

अब पीएम नरेंद्र मोदी को लेना है निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति वह आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने इस विषय पर हमें मिलने का समय दिया। अब निर्णय तो उनको लेना है। भारतीय जनता पार्टी के लोग भी इसके पक्ष में हैं। प्रधानमंत्री ने पूरी गंभीरता से बात सुनी है। देश भर के लोगों की यह राय है।

राष्ट्रहित में है जाति आधारित जनगणना

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति आधारित जनगणना का काम राष्ट्रहित में है। इससे देश के गरीबों को लाभ मिलेगा। मंडल कमीशन से यह पता चला कि देश में हजारों जातियां है। जब जानवरों व पेड़-पौधे की गिनती होती है तो फिर जाति आधारित जनगणना में क्या परेशानी है? अनुसूचित जाति-जनजाति तथा धर्म के आधार पर जनगणना होती है तो फिर जाति आधारित जनगणना क्यों नहीं? सरकार के पास कोई आंकड़ा है क्या जिसके आधार पर विकास की योजना बने। देश में पहली बार बिहार ही ऐसा राज्य है जिसने जाति आधारित जनगणना के प्रस्ताव को दो बार विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित किया। जब धर्म आधारित जनगणना से कोई उन्माद नहीं फैलता तो जाति आधारित जनगणना से कैसे तनाव होगा? बस एक कालम ही अतिरिक्त बढ़ाना है।

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद

तेजस्वी ने लगे हाथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दे दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का धन्यवाद कि हमलोगों के कहने पर उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय लिया। हम केवल बिहार के लिए नहीं मिले हैैं, पूरे देश के लिए जाति आधारित जनगणना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button