ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

प्री बीएड: गणित के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, पर्चा औसत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापम) द्वारा आयोजित प्री बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 47 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न् हुआ। सीएमडी पीजी महाविद्यालय और कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र से पर्चा हल कर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि पर्चा औसत था। गणित के ज्यादातर सवालों ने उलझाया। भिन्न् चुनने, धन के टूकड़ों को जोड़ना,सांकेतिक कोड एवं तस्वीर पहचानना शामिल था।

पहली पाली में प्री बीएड की परीक्षा सुबह 10 से 12:15 बजे तक हुई।

12 हजार 820 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूर्व कड़ी जांज पड़ताल की गई। परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन किया गया। परीक्षार्थियों ने मास्क पहना हुआ था। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था थी। थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से बुखार भी चेक किया गया। कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी और महर्षि विद्या मंदिर मंगला में सर्वाधिक 350-350 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पर्चा हल कर निकले राजकुमार द्विवेदी ने कहा कि ओवरआल सभी प्रश्न ठीक थे।

सरला यादव ने कहा कि मुझे गणित के सवालों ने काफी परेशान किया। मनोज पोर्ते ने कहा कि उम्मीद है कि अच्छा स्कोर कर सकूंगा। मेरी पंसद का सरकारी कालेज मिल जाएगा। परीक्षा में 80 फीसद से अधिक उपस्थिति रही। नकल का एक भी प्रकारण दर्ज नहीं किया गया।

द्वितीय पाली में प्री डीएलएड

द्वितीय पाली में प्री डीएलएड की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी। इसमें 2,314 परीक्षार्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली में केवल 10 केंद्रों में परीक्षा होगी। सीएमडी कालेज में दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की गई थी। रैंप के साथ उन्हें नीचे की कक्षाओं में बिठाया गया था। कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय में भी व्यवस्था को लेकर परीक्षार्थियों ने सराहना किया।

Related Articles

Back to top button