ब्रेकिंग
24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग...
देश

बाढ़ से बेहाल असम- तेलंगाना और उत्तराखंड, नदियों का जलस्तर बढ़ा

नई दिल्ली। देश के किसी ना किसी इलाकें में लगातार बारिश हो रही है। पहले ही बाढ़ से प्रभावित यूपी-बिहार, असम सहित बंगाल में नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है। अब खबर है कि असम में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। भारी बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। इसके चलते तिनसुकिया-डिब्रूगढ़ में लाइका-दधिया के गांव जलमग्न हो गए हैं। कामरूप के पानीखैती गांव में भी भारी बारिश के चलते पानी घुस गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

उत्तराखंड के धारचूला में तीन घर गिरे, 3 लोगों की मौत

पीटीआइ के मुताबिक, भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के धारचूला में तीन घर गिर गए। इस दौरान 3 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा न्यूज एजेंसी आइएनएस ने बताया कि तेलंगाना में भी भारी बारिश के चलते तबाही मची हुई है। यहां पर विकाराबाद और रंगा रेड्डी जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में एक दुल्हन समेत पांच लोगों के डूबने की खबर है। बचावकर्मियों का खोजी अभियान जारी है।

यूपी में भी बाढ़ से बुरा हाल, घरों में घुसा पानी; जारी हुआ अलर्ट

यूपी में भी इस वक्त भारी बारिश के चलते बुरा हाल है। यहां पर स्थित अमरोहा के गांवों में पानी घुस गया है। जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमरोहा जनपद के गजरौला इलाके में तिगरी गंगा व रामगंगा पोषण नहर के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। अब बाढ़ के पानी ने गंगा किनारे पर बसे गांवों की तरफ रूख कर दिया है। इससे खेत रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। वहीं मुरादाबाद में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यहां पर रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों अलर्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button