ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

मेरे इलाके में कैमरे लगवाओ, नहीं तो धरने पर बैठूंगी : अलका लांबा

नई दिल्ली: एक तरफ जहां भाजपा लगातार दिल्ली सरकार की नीति और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रही है। वहीं आप पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा के सुर और उग्र हो गए हैं। विधायक लांबा ने चांदनी चौक  विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य और खुद की अनदेखी करने का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया है कि यदि 10 दिन के भीतर उनके क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जाने का कार्य फिर से आरम्भ नहीं हुआ तो वह सीएम आवास के बाहर धरना देने को मजबूर होंगी। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग सकती हैं। उल्लेखनीय है कि बागी विधायक कपिल मिश्रा भी लगातार दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने ट्वीट के माध्यम से निशाना साधते रहते हैं। पार्टी में खुद को लगभग दरकिनार मान चुकी विधायक अलका लांबा भी पूरी तरह से अपने बागी तेवर दिखाने लगी हैं।

लांबा का कहना है कि सीएम की मौजूदगी में पार्टी के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार से भी वह निराश हैं। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, वह कार्य भी शुरू होने के बाद रुका पड़ा है। लांबा के अनुसार जब संबंधित विभाग में उन्होंने कार्य रुकने की वजह पूछी तो उन्हें बताया गया कि चांदनी चौक का इलाका को प्राथमिकता नहीं दी गई है। इसी वजह से यह कार्य रुका है।

लांबा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि 14 जुलाई को पहला सीसीटीवी कैमरा उनकी विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक में लगा, उसके बाद से आज तक दूसरा कैमरा नहीं लग पाया, अगर जल्द दोबारा काम नहीं शुरू करवाया गया तो केजरीवाल जी के घर बाहर उन्हीं की स्टाइल में अपनी जनता के लिए धरना दूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल बदले की भावना से काम कर रहे हैं,जिसका खामियाजा चांदनी चौक क्षेत्र की जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगवाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों के कार्य को रुकवाकर आप (आम आदमी पार्टी) यह कैसी राजनीति का उदाहरण पेश करना चाहती है।

दूसरी तरफ एनएसयूआई की पूर्व अध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य अमृता धवन सहित कई अन्य महिलाएं भी उनके समर्थन में आ गई हैं। अमृता धवन ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि वह भी उनके धरने में शामिल रहेंगी। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि जो जिस भाषा में समझता है, उसको उसी में समझाना चाहिए। सीसीटीवी बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button