ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 34,973 केस दर्ज; मौतों की संख्या भी घटी

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों और मौतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 34 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान मरने वालों का आंकड़ा ढाई सौ से ऊपर रहा। वहीं, इससे एक दिन पहले संक्रमितों के 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे और मौतों की संख्या तीन सौ से ज्यादा दर्ज की गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 34,973 मामले सामने आए हैं और इस दौरान 260 कोरोना के मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, इससे एक दिन पहले की बात करें तो 24 घंटों के दौरान कोरोना के 43,263 नए मामले सामने थे और इस दौरान 338 मरीजों की मौत हो गई थी। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 37,681 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

ताजा मामलों के बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,31,74,954 तक पहुंच गया है और ठीक होने वालों की संख्या 3,23,42,299 हो गई है। फिलहाल 3,90,646 सक्रिय मामले हैं और मरने वालों का आंकड़ा 4,42,009 हो गया है। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 72,37,84,586 डोज दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button