ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
धार्मिक

ऑनलाइन करें बप्पा के दर्शन, देंखें सिद्धिविनायक मंदिर से गणेश चतुर्थी की पहली आरती का वीडियो

कई तरह की पाबंदियों के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली। देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में  मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। इस पावन मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर नागपुर के गणेश टेकडी मंदिर के बाहर भी लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई। हालांकि कोरोना की वजह से मंदिर बंद हैं, ऐसे में लोग बाहर से ही भगवाने के दर्शन कर लौट गए। एक श्रद्धालू ने कहाकि सालभर में एकबार गणेश चतुर्थी आता है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए सरकार को दर्शन करने की अनुमति देनी चाहिए।”

वहीं इस उत्सव को लेकर  मूर्ति कलाकारों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक मूर्ति कलाकार ने बताया कि गणेश उत्सव को लेकर पूरा देश उत्साहित है। कोरोना के कारण लोग परेशान थे, अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं। देश भर से अलग- अगल मंदिरों और पंडालों की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

दरअसल कोविड महामारी के चलते, गणेशोत्सव के दौरान लोगों को पंडाल में जाने की अनुमति नहीं है। मुंबई में 10 सितंबर से 19 सितंबर के बीच धारा 144 लागू रहेगा। इस दौरान शहर में किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी

Related Articles

Back to top button