ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
टेक्नोलॉजी

चोरी हुआ फोन तुरंत मिलेगा वापस, Google का ये ऐप करेगा आपकी मदद, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली।  फोन चोरी होना आज-कल आम बात हो गई है। लेकिन इसे आम बात मानकर नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। वाजिब है कि फोन को चोरी होने से रोका तो नहीं जा सकता है। लेकिन अगर फोन चोरी हो जाएं, तो इसे वापस जरूर पाया जा सकता है। इस काम में Google आपकी मदद कर सकता है। दरअसल Google Play Store पर एक ऐप Google Find My Device मौजूद है, जो चोरी हुये फोन को ढूढ़ने में आपकी मदद करेगा। हालांकि यह एंड्राइड डिवाइस पर ही काम करेगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल

कैसे करेगा काम

    • अगर आपका फोन चोरी हो जाएं, तो सबसे पहले किसी भी दूसरे स्मार्टफोन में Google Find My Device ऐप को डाउनलोड करना चाहिए।
    • इसके बाद Google Find My Device ऐप को ओपन करें। फिर चोरी हुये फोन में लॉग-इन Gmail को Google Find My Device ऐप में लॉग-इन करें।
    • इसके बाद चोरी हुये फोन की लाइव लोकेशन पता चल जाएगी, जिससे फोन को ट्रैकर किया जा सकेगा।साथ ही जानकरी मिल जाएगी कि आपके फोन में कितने प्रतिशत बैटरी बची है।
    • इसके Google Find My Device ऐप में तीन अन्य ऑप्शन Play Sound, Secure Device और ERASE Device दिये गये हैं।
    • Play Sound ऑप्शन की मदद से फोन को रिंग करा सकते हैं. फिर फोन साइलेंट में ही क्यों ना हो।साथ ही Secure Device की मदद से चोर को मैसेज भेजकर फोन भेजने को कह सकते हैं। तीसरा ऑप्शन Erase Device है, जिससे फोन के जरूरी डॉक्यूमेंट और फोल्डर को डिलीट किया जा सकता है।

कैसे करे डाउनलोड 

Google Find My Device ऐप Google Play Store पर मौजूद है, जहां से ऐप को डाउनलोड करके फोन में इंस्टॉल किया जा सकेगा। यह मात्र 1.8MB का ऐप है। जिसे 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button