ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

Stock Market: गिरावट के साथ खुले Sensex, Nifty; शुरुआती कारोबार में ये शेयर लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह 09:30 Sensex 260.39 अंक यानी 0.45 फीसद की टूट के साथ 58,044.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह NSE Nifty पर 65.20 अंक यानी 0.38 फीसद की गिरावट के साथ 17,304.05 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। Nifty पर Reliance Industries, ICICI Bank, HCL Tech और Eicher Motors के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं, Hindalco, Coal India, HDFC, JSW Steel और Maruti के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स पर इन शेयरों में रही गिरावट

Sensex पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, HCL Tech, Infosys, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Titan, Dr Reddy’s, L&T, SBI, Kotak Mahindra Bank, M&M, Sun Pharma, HDFC Bank, HUL, Powergrid, NTPC के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली।

इन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स पर HDFC, Maruti, Bajaj Auto, TCS, Bharti Airtel और Tata Steel के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

इससे पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 54.81 अंक यानी 0.09 फीसद की बढ़त के साथ 58,305.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। NSE Nifty 15.75 अंक यानी 0.09 फीसद की तेजी के साथ 17,369.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई, सिओल और हांगकांग में दोपहर के सत्र में शेयर बाजारों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी। टोक्यो में भी शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) कैपिटल मार्केट में शुद्ध आधार पर लिवाल बने रहे। उन्होंने 423.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Related Articles

Back to top button