ब्रेकिंग
सितंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में गिरावट का दावा: जानिए सोशल मीडिया की खबरों की असली सच्चाई Samsung Galaxy Buds On Price: सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन ईयरफोन, Gemini Live और Head Gestur... Jivitputrika Vrat 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, बन रहा वरीयान योग; देखें संपूर्ण... Chhavani Road Widening Indore: 60 फीट चौड़ाई के दायरे में आने वाले निर्माण हटाए गए, अब सड़क निर्माण ... लद्दाख के अनछुए ठिकाने: सदियों पुराने मठ, शांत वादियां और आत्मिक सुकून का संगम Gurdaspur Accident: बब्बेहाली रोड पर चलती कार पर गिरी पेड़ की भारी टहनी, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; गाड... Faridkot Central Jail Search: फरीदकोट जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन, बैरकों से 20 मोबाइल और 30 नशीली गोलि... SDRF Search Operation Chhattisgarh: उत्तर बस्तर कांकेर के पखांजूर में हादसा, दूसरे बच्चे साहिल बर्मन... Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, 24 कैरेट सोना ₹700 महंगा; जानें आज के ताजा भाव Purandar Mishra Padyatra News: पिछले 28 सालों से निकाली जा रही है नशा मुक्ति यात्रा, हजारों लोगों ने...
देश

IIT Delhi कैम्पस में मां और पत्नी के साथ लटका मिला लैब टेक्निशियन का शव, पुलिस को सुसाइड की आंशका

नई दिल्ली। IIT दिल्ली कैम्पस में रह रहे एक लैब टैक्नीशियन ने शुक्रवार को पत्नी और मां के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को इसकी सूचना तब मिली परिवार का आईआईटी कैम्पस के अंदर पत्नी और मां के साथ रहने वाले गुलशन से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों को अलग-अलग कमरों के पंखों पर तीनों का शव लटका हुआ मिला।

डीसीपी साउथ वेस्ट देवेंदर आर्य ने कहा, ‘घरेलू हिंसा को लेकर पीसीआर कॉल शुक्रवार रात 10.59 बजे मिला। आईआईटी कैम्पस में जब उस घर पर पहुंचे तो वहां अलग-अलग कमरों में तीनों के शव लटके मिले। दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग रूम में सीलिंग फैन्स से दुपट्टे से लटके हुए मिले। गुलशन का शव कोरिडोर में ओवरहेड रॉड से दुपट्टे से लटका मिला।’

डीसीपी ने कहा, ‘पूछताछ से पता चला कि पीसीआर कॉल कृष्णा देवी ने किया था जो कि गुलसन की पत्नी सुनीता की मां थी और नारायणा में रहती थी। सुनीता की शादी इसी साल 20 फरवरी को गुलशन दास से हुई थी।’

डीसीपी ने कहा, ‘कृष्णादेवी ने पूरे दिन बेटी को फोन लगाया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसलिए उन्होंने पीसीआर को कॉल किया।’

उन्होंने कहा, ‘कोई बाहरी चोट बॉडीज पर नहीं मिली। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। क्राइम टीम ने इंस्पेक्शन कर लिया है। आगे की जांच जारी है।’

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने तीनों की बॉडी को सफदरजंग अस्पताल पहुंचा दिया है. शनिवार को तीनों की बॉडी का पोस्टमोर्टम कराया जाएगा. शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा है कि गुलशन की कुछ महीनों पहले ही शादी हुई थी, गुलशन हरियाणा का रहने वाला है. परिवार को ट्रिपल सुसाइड के बारे में जानकारी दे दी गई है.

परिवार के आने के बाद शनिवार को तीनों की बॉडी का पोस्टमोर्टम करा दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस गुलशन के दोस्तों और परिवार के लोगों से पूछताछ करेगी, जिसके बाद इस ट्रिपल सुसाइड के पीछे की मिस्ट्री साफ हो पाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button