ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

CM भूपेश बघेल बोले- आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ भी पीछे नहीं, महात्मा गांधी के साथ कई पुरखों ने…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन कैपिटल में वाणिज्य उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वाणिज्य उत्सव का उद्घाटन किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 सालों में आज देश उन महान शहीदों को याद कर रहा है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ भी पीछे नहीं रहा महात्मा गांधी के साथ लड़ाई में छत्तीसगढ़ के कई पुरखे शामिल हुए।
रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा आयोजित किया गया। इसमें वाणिज्य उद्योग में छत्तीसगढ़ तहसील कृषि और वनोपज की प्रोसेसिंग के तैयार उत्पाद सहित विभिन्न क्षेत्रों की निर्यात व मुख्य औद्योगिक इकाइयों के उद्यमी और उनके प्रतिनिधि शामिल रहे। इस उत्सव में छत्तीसगढ़ और देश में पिछले 75 वर्षों में विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में हुई प्रगति और इसे सतत रूप से आगे बढ़ाने के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया।

Related Articles

Back to top button