ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब गठित होंगे : मुख्यमंत्री

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। अब प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब गठित होंगे। वहीं प्रत्येक क्लब को रचनात्मक कार्यों के लिए हर साल एक लाख रुपये का अनुदान दिया है। मुख्यमंत्री ने राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित प्रथम युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को संगठित और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। हम युवाओं के माध्यम से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने जा रहे हैं। युवा शक्ति संगठित हो, उन्हें शिक्षा और रोजगार का बेहतर अवसर मिले, यह हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस उद्देश्य से किया गठित

मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि राज्य के युवाओं को रचनात्मक कार्याें से जोड़ने और उनमें नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों और नगरी निकायों के वार्डाें में 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। इस क्लब में 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं शामिल होंगे, जो सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन अपनी भागीदारी निभाएंगे।

राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति का सूत्रपात किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति का सूत्रपात किया और कम्प्यूटर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। युवाओं को मताधिकार, त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का विशेष अवसर प्रदान किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। अब हम गोबर से बिजली उत्पादन करने जा रहे हैं।

कार्यक्रम में बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों के हितों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया गया है। इससे सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, नगर निगम एजाज ढेबर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

युवा सम्मेलन इन लोगों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने छालीवुड सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी, पर्वतारोही चित्रसेन साहू और नैना सिंह धाकड़, सिंगर आरू साहू, ऋषि राज पांडे, सहदेव दिरदो, इंटरनेट मीडिया के लिए काजोल श्रीवास, पैरा ओलंपिक में सिल्वर पदक विजेता योगेश काथुलिया, यूपीएससी में चयनित आकाश श्रीश्रीमाल, आकाश शुक्ला, राज्य लोक सेवा आयोग में टापर नीरनिधि नंदेहा, सृष्टि चंद्राकर, सोनल डेविड, गगन शर्मा, रुचि शार्दुल, वर्षा बंसल, हर्षलता वर्मा, अश्री मिश्रा, आकाश शुक्ला, मधुलिका डिकसेना सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button