ब्रेकिंग
Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026...
देश

लखीमपुर खीरी: थम नहीं रहा सियासी बवाल, एक के बाद एक नेता कर रहे हैं इधर का रुख

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। रविवार को जब तिकोनिया इलाके में गाडि़यों के काफिले से चार किसानों की मौत हो गई थी और इसके बाद हुई हिंसा में भी चार अन्‍य लोग मारे गए थे, तब से लेकर आज तक इस पर सियासी घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक विपक्षी पार्टियों के नेता पीडि़त परिवार से मिलने के लिए लखीमपुर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस से प्रियंका और राहुल गांधी पहले ही पीडि़त परिवार से मिल चुके हैं। इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ सुनवाई कर रही है। जानें ताजा घटनाक्रम :-

  • एएनआई के मुताबिक शिरोमणी अकाली दल का प्रतिनिधी मंडल लखनऊ पहुंचा है। यहां ये लोग लखीमपुर खीरी जाएंगे और पीडि़त परिवार से मुलाकात करेंगे।
  • शिरोमणी अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने कहा कि सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। किसानों को मारा जा रहा है। हम किसानों के साथ खड़े हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और उत्तर प्रदेश सरकार से शुक्रवार तक वहां के ताजा हालतों पर रिपोर्ट स्थिति रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने राज्‍य सरकार से ये भी पूछा है कि अब तक किन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। और किस-किस के खिलाफ एफआइआर हुई है।
  • हिंसा में अपना बेटा गंवाने वाली मां के इलाज का तत्काल इंतजाम करने का निर्देश दिया गया।
  • उत्तर प्रदेश की एडीशनल एडवोकेट जनरल गरिमा प्रसाद से घटना पर कार्रवाई के बारे में पूछा।
  • कोर्ट को बतया गया है कि मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की गई है।
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित किया गया है।

Related Articles

Back to top button