ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
टेक्नोलॉजी

64MP कैमरा और MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ Infinix Note 11 Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली। Infinix ने नया बजट स्मार्टफोन Infinix Note 11 Pro ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन शानदार है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ बैक-पैनल में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले और MediaTek Helio G96 चिपसेट मिलेगी।

Infinix Note 11 Pro की स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसकी बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर, LPDDR4X रैम और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

6.95 इंच के डिस्प्ले से है लैस

Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन में 6.95 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैमपलिंग रेट 180Hz है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91 प्रतिशत है। इसमें छोटा पंच-होल नॉच दिया गया है।

मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसका मेन लेंस 64MP का है। जबकि इसमें 13MP का सेकेंडरी लेंस और 2MP का tertiary सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा।

अन्य फीचर्स

Infinix Note 11 Pro Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर्स का सपोर्ट मिलेगा।

Infinix Note 11 Pro की कीमत

कंपनी ने Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन की कीमत 299 डॉलर यानी करीब 18,700 रुपये रखी है। यह डिवाइस ब्लू, ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इनफिनिक्स नोट 11 प्रो को जल्द ही भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button