ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
देश

दिल्ली में बढ़ते अपराध से निपटने के लिए ठोस योजना की जरूरत: केजरीवाल

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली के लिए अपनी चिंता जताई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविंद केजरीवाल ने शहर में अपराध के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को एक ठोस कार्य योजना विकसित करने की आवशय़कता पर जोर दिया। एक दिन पहले ही जारी पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि शहर में बलात्कार और हत्या के मामले बढ़े हैं।

मीडिया की खबरों में दिल्ली पुलिस के अपराध संबंधी आंकड़ों के हवाले से राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 15 दिनों के भीतर बलात्कार के 80 और हत्या के 20 मामलों की खबर होने की बात कही गई है। केजरीवाल ने खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘दिल्ली में जघन्य अपराध बढ़ रहे हैं और विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।’उन्होंने लिखा, ‘हम केन्द्र और उपराज्यपाल के साथ सहयोग करने को तैयार हैं। हमें एक ठोस कार्य योजना विकसित करने की जरूरत है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button