Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

प्रचार- प्रसार में जुटे संभावित प्रत्याशी, आरक्षण क्लियर नहीं होने से असमंजस की स्थिति

बलरामपुर: बलरामपुर में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय प्रत्याशी मतदाता के चक्कर लगाने लगे है और निकाय चुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील कर रहे हैं।जिले में दो नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायत की सीट है। बलरामपुर और उतरौला नगर पालिका परिषद में 25-25 वार्ड हैं। जबकि पचपेड़वा और तुलसीपुर से 15-15 वार्ड हैं। नव सृजित नगर पंचायत गैसडी में 16 वार्ड बनाए गए हैं। जिनके भविष्य का फैसला यहां के मतदाता करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सबसे दिलचस्प मुकाबला बलरामपुर नगर पालिका परिषद के लिए होने वाला है । हालांकि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन फिर भी कुछ लोग अपने को प्रत्याशी मान कर प्रचार कर रहे हैं।प्रचार में जुटे प्रत्याशीसमाजवादी पार्टी से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल एवं सपा नेता संजय तिवारी जगह-जगह घूम-घूमकर अपना प्रचार कर रहे हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वर्तमान चेयरमैन किताबुन्नीसा और सलीम अहमद प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राशिद अजीज रानू अब तक बलूहा , गदुरहवा , पुरेनिया तालाब , अलीजान पुरवा, नौशहरा , सिविल लाइन , नहर बालागंज सहित दर्जनों मोहल्लों में जनसभाएं कर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी में नजर आ रहे हैं।आरक्षण की सूची नहीं हुई जारीभाजपा में टिकट के दावेदारों में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कुसुम चौहान, अजय सिंह पिंकू, बीजेपी मीडिया प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह डीपी, शिव प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, वरुण सिंह मोनू विजय गुप्ता आदि हैं। जो गली-गली घूमकर अपना प्रचार कर रहे है। अब देखना यह है की कौन सी पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है और जनता किसे अपना मुखिया चुनती है। इसका उतर आने वाला समय ही देगा। क्योंकि अभी तक आरक्षण की सूची नहीं जारी हो पाई है। जिससे चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति है।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें