ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
विदेश

आज खत्‍म हो रही एफएटीएफ की बैठक, फैसले पर नजरें- पाकिस्तान होगा ‘ब्लैक लिस्ट’ या ‘ग्रे लिस्ट’ में ही बना रहेगा

इस्‍लामाबाद। ग्लोबल वाचडाग एफएटीएफ (Financial Action Task Force, FATF) की अक्टूबर में होने वाली तीन दिवसीय बैठक गुरुवार को समाप्त होगी। सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि आतंकवाद को बढ़ावा देने के मामले में क्या पाकिस्तान को ‘ब्लैक लिस्ट’ किया जाएगा या पहले की तरह ‘ग्रे लिस्ट’ में ही बना रहेगा। पेरिस स्थित वित्तीय कार्रवाई कार्य बल एफएटीएफ का अगला सत्र अप्रैल 2022 में होने वाला है… माना जा रहा है कि तब तक पाकिस्तान उसकी ‘ग्रे लिस्‍ट’ में बना रह सकता है।

संभावना है कि जल्‍द ही सूचित किया जा सकता है कि पाकिस्तान ने अभी एफएटीएफ के मानदंडों को पूरा नहीं किया है। फएटीएफ की यह बैठक डा. मार्कस प्लेयर की जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत हो रही है। ग्लोबल नेटवर्क के 205 सदस्‍यों में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, संयुक्त राष्ट्र समेत पर्यवेक्षक संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि इस बैठक का हिस्सा हैं। विश्लेषकों और रिपोर्टों से पता चलता है कि पाकिस्तान अप्रैल 2022 में होने वाली बैठक तक ग्रे लिस्ट में ही बना रहेगा क्योंकि वह आतंकी फंडिंग को रोकने में विफल रहा है।

FATF एलान कर सकता है कि पाकिस्तान ने अभी भी उसके मानदंडों को पूरा नहीं किया है। मालूम हो कि एफएटीएफ ने जून में पाकिस्तान को ब्‍लैक मनी पर रोक नहीं लगाने और टेरर फंडिंग पर ‘ग्रे लिस्‍ट’ में रखा था। यही नहीं एफएटीएफ ने पाकिस्‍तान को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकी सरगनाओं पर मुकदमा चलाने के भी निर्देश दिए थे। यही नहीं एफएटीएफ की ओर से पाकिस्तान को एक कार्य योजना दी गई थी जिसे पूरा करने को कहा गया था।

Related Articles

Back to top button