ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

राज्‍य में पेसा कानून के नियमों को दो दिन में अंतिम रूप देगा विभाग

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्य में पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम (पेसा कानून) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियम बनाने का काम अंतिम चरण में है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव इसके लिए विभागीय अफसरों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अफसरों की बैठक ली, जो करीब पांच घंटें चली। बैठक के दौरान सिंहदेव ने अफसरों को दो दिन में नियमों को अंतिम रूप देकर संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार पेसा को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनजातीय समाज के हितों की रक्षा और वनांचलों के विकास में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने में पेसा कानून अहम भूमिका निभाएगा। इससे न केवल उनकी संस्कृति, परंपरा, रीति- रिवाजों व पारंपरिक ज्ञान को सुरक्षित रखा जा सकेगा बल्कि उनके कल्याण के लिए जल, जंगल जमीन को भी सहेजा जा सकेगा।

बता दें कि आदिवासियों से जुड़े इस मुद्दे को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल हुआ था तो उन्होंने सिंहदेव का नाम लिए बिना कहा था कि अभी तक नियम ही नहीं बन पाया है। सूत्रों के अनुसार बघेल के इस बयान के बाद से सिंहदेव लगातार बैठक लेकर नियमों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैंं

एक लाख से अधिक ग्रामीणों के घर पहुंचा नल कनेक्शन

जल जीवन मिशन के तहत राज्य के एक लाख से अधिक ग्रामीणों के घरों में पेयजल कनेक्शन पहुंचा दिया गया है। साथ ही अब तक छह लाख 50 हजार ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराई गई है। इस विशेष उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है।

अफसरों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस मिशन के तहत वर्ष 2023 तक देश के ग्रामीण क्षेत्रों में 39 लाख से अधिक ग्रामीण घरों में घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल कनेक्शन के माध्यम से हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button