ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान कांग्रेस में शामिल

भिलाई। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भिलाई हाऊसिंग बोर्ड निवासी राजेश चौहान कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीते शुक्रवार को उन्होंने दुर्ग के एक निजी होटल में प्रोफेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की इस्ट जोन की कोआर्डिनेटर जरिता लैतफलांग ने राजेश चौहान को पार्टी में शामिल कराया। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाद क्षितिज चंद्राकर इसके लिए प्रयासरत थे। माना जा रहा है कि कांग्रेस राजेश चौहान को विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है।
बता दें कि आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की इस्ट जोन कोआर्डिनेटर जरिता लैतफलांग तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इसी बीच प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने दुर्ग के एक निजी होटल में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों को बुलाया था। बैठक में जरिता लैतफलांग व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान भी पहुंचे थे। यहीं पर जरिता लैतफलांग ने राजेश चौहान को पार्टी में शामिल कराया। राजेश चौहान के शामिल होने के दौरान प्रोफेशनल के उपाध्यक्ष प्रत्युश भारद्वाज समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
सांसद शशि थरूर ने दी फोन पर बधाई
राजेश चौहान के पार्टी में प्रवेश करने के कुछ देर बाद प्रोफेशनल कांग्रसे के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डा. शशि थरूर ने उन्हें फोन कर बधाई दी। उन्होंने राजेश को दिल्ली आकर मिलने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान शशि थरूर ने राजेश के द्वारा खेले गए मैचों और उससे देश को मिले सम्मान के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने खेल जगत को और आगे तक ले जाने की जिम्मेदारी भी राजेश को सौंपी है।
वैशाली नगर से चुनाव लड़ने की चर्चा
राजेश चौहान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के साथ ही दुर्ग-भिलाई के काफी तजुर्बेकार सियासी जानकार हैं। उनके पार्टी में प्रवेश करने के साथ ही यह कयास लगाए जा रहा हैं कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा से कांग्रेस का चेहरा हो सकते हैं। राजेश चौहान इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले छत्तीसगढ़ के इकलौते क्रिकेटर हैं। इसके चलते उनकी यह दावेदारी और अधिक मजबूत मानी जा रही है। राजेश
पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में छक्का मारकर जीताया था मैच
राजेश चौहान भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से 21 टेस्ट मैच और 35 वनडे खेले हैं। इसके अलावा चौहान ने 99 फर्स्ट क्लास मैच और 99 लिस्ट ए के मैच खेले हैं। चौहान का जन्म 19 दिसंबर 1966 में झारखंड के रांची में हुआ था। लेग स्पीनर राजेश चौहान मौके पर बल्लेबाजी भी कर लेते थे। राजेश चौहान 1997 में भारत पाकिस्तान मैच से पूरे देश में चर्चा में आ गया था। दरअसल लगभग हार चुके मैच के अंतिम ओवर में छक्का मारकर उन्होंने पूरी बाजी पलट दी थी। उस छक्के की वजह से भारत मैच जीतने में सफल रहा था। राजेश चौहान छत्तीसगढ़ का बड़ा चेहरा है। खेल जगत में खासे लोकप्रिय है। उनके कांग्रेस प्रवेश से भिलाई की कांग्रेस राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Related Articles

Back to top button