ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
देश

दिवाली पर बीएसएफ के जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाइयां दीं

नई दिल्ली। भारत- पाक के बीच आमतौर पर तनाव की स्थिति रहती है, लेकिन दिवाली के मौके पर दोनों तरफ के जवानों ने एक दूसरे के प्रति सौहार्द्र दिखा कर इसे कम करने की कोशिश की। इस पर अटारी-वाघा बार्डर पर बीएसएफ के जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाइयां दीं। वहीं सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स ने गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर और राजस्थान के बाड़मेर सेक्टर में मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

दिवाली के मौके पर जम्मू- कश्मीर के नौशेरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज हमें बदलती दुनिया, युद्ध के बदलते स्वरूप के साथ ही अपनी सैन्य शक्ति को भी बढ़ाना है। उसे नई ताक़त के साथ ढालना भी है। हमें अपनी तैयारियों को दुनिया में हो रहे तेज परिवर्तन के अनुकूल ही ढालना है

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने गुरुवार को दिवाली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने ट्विटर पर कहा कि जनरल एमएम नरवणे भारतीय सेना के सभी रैंकों ने दिवाली के अवसर पर बधाई दी है। आइए, इस दिन हम अपने बहादुरों की वीरता और बलिदान को याद करें।

Related Articles

Back to top button