ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
देश

दिवाली की रात टिकरापारा में चाकू से वार कर युवक की हत्‍या, आरोपित गिरफ्तार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने पुराने विवाद को लेकर चाकू से हमला कर एक अन्‍य युवक को मौत के घाट उतार दिया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के गौरा-गौरी चौक का है। यहां दिवाली की देर रात पैसों के लेन-देन के पुराने विवाद पर हत्‍या हो गई। आरोपित बासु तांडी ने हरीश ध्रुव को धारदार हथियार से कई बार वार कर हत्‍या कर दी।
टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित और मृतक बीते नवरात्र में डोंगरगढ़ पदयात्रा में गए थे। जहां पैसे को लेकर विवाद के चलते कहासुनी हुई थी। गुरुवार दिवाली की देर रात भी उसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित बासु तांडी को लिया हिरासत में लिया है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपित से घटना के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button