ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
देश

आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षा सम्मेलन, सीनियर डीएससी ने पूछी समस्याएं

बिलासपुर। जोनल स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षा सम्मेलन हुआ। इस दौरान सीनियर डीएससी आरके शुक्ला ने बल के सदस्यों को सुरक्षा से संबंधित अहम जानकारियां दीं। इसके अलावा उनकी परेशानियों को भी जानने कर प्रयास किया। आरपीएफ में समय— समय पर इस तरह के सम्मेलन होते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बल सदस्यों समेत अधिकारियों का मनोबल बढ़ाना होता है। स्टेशन, ट्रेन समेत रेलवे के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा की कमान संभालते हैं। ड्यूटी के दौरान कई तरह की दिक्कतें भी आती है।

पर वह किसी को नहीं बता पाते हैं। सुरक्षा विभाग का मानना बल सदस्य तभी बेहतर ढंग से ड्यूटी कर सकता है जब किसी तरह का तनाव न हो। सम्मेलन के दौरान अधिकारी उनसे यहीं जानने की कोशिश् करते रहे हैं। सीनियर डीएससी शुक्ला इसी के तहत उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान डयूटी के दौरान किस तरह सावधानी बरतनी है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति अपराध पर नियंत्रण करना है। यही तभी संभव है जब बल सदस्य बेहतर ढंग से काम करेंगे। यदि किसी को समस्या है तो उन्होंने बेझिझक बताने के लिए कहा। ताकि उनके स्तर पर किसी का समाधान हो सकता है तो उस पर प्रयास करेंगे।

साथ में जलाए दीपक और फोटे पटाखे

आरपीएफ पोस्ट में तैनात ज्यादातर बल सदस्य दूसरे राज्यों के निवासी है। पर्व पर घर नहीं जा पाएं। वे इसे लेकर उदास न हो इसलिए उन्होंने ​परिवार के मुखिया की तरह पोस्ट में दीपावली मनाया। सभी ने मिलकर पोस्ट में दीप प्रज्वलित किए। इसके बाद पटाखे भी फोड़े। बल सदस्यों में इसे लेकर काफी उत्साह भी नजर आया।

Related Articles

Back to top button