ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

मेष व धनु के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे, जानें अपना राशिफल

आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। 10:15 am के बाद चन्द्रमा मीन राशि में  आ जाएंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य तुला राशि मे गोचर कर रहे हैं। शुक्र वृश्चिक राशि में है। कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में मार्गी है। आज 10:15 am के बाद कर्क व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट में कर्क व कन्या के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 
आज 10:15am के बाद चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभप्रद है। छात्रों को सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का बारहवां प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। दशम शनि छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
सूर्योदय के समय चन्द्रमा का दशम व शुक्र का धनु गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-
प्रातःकाल 10:15 के बाद चन्द्रमा का दशम व सूर्य का तुला में शुभ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-
व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए दायित्व का आरंभ  कर सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी।सूर्य इसी राशि से तृतीय व चन्द्रमा अष्टम है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा गोचर का लाभ मिलेगा। पिता का आशीर्वाद लें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। 10:15 am के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमानजी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र व बुध बहुत शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। आर्थिक सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-
10:15 am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ रहकर बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति करवा सकते हैं। गुरु छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण संबंधी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व हरा रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-

गुरु व शनि इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। शनि गुरु का इस राशि में व 10:15am के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-
आज 10:15 am के बाद गुरु इसी राशि से द्वादश व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। द्वादश शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल-
10:15 am के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर व्यवसात व जॉब में उन्नयन देगा। व्यवसायी सफल रहेंगे। बुध रुके धन का आगमन करा सकते हैं। जॉब में विवादों को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुन्दरकाण्ड का पात करें।

Related Articles

Back to top button