ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मनोरंजन

शाह रुख खान के साथ रोमांस के बाद रानी मुखर्जी को निभाना पड़ा ऐसा रोल, 17 साल बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

नई दिल्ली। बीते शनिवार को द कपिल शर्मा शो में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ नजर आए। कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर इन सितारों ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ का प्रमोशन भी किया। इस दौरान सभी सितारों ने अपने करियर और जिंदगी से जुड़े ढेर सारी खुलासे भी किए। रानी मुखर्जी ने फिल्म वीर-जारा से जुड़ा एक खास किस्सी द कपिल शर्मा शो में शेयर किया।

फिल्म वीर-जारा साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ शाह रुख खान, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज बाजपेयी और अनुपम खेर सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म वीर-जारा में शाह रुख खान ने एक बूढ़े का रोल किया था। वहीं फिल्म में रानी मुखर्जी ने उनकी वकील को रोल किया था।

फिल्म वीर-जारा में रानी मुखर्जी को शाह रुख खान से काफी छोटा दिखाया गया है। इससे पहले इन दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में रोमांस किया था। ऐसे में फिल्म वीर-जारा में शाह रुख खान को रानी मुखर्जी के पिता जैसा और उनको अभिनेता की बेटी जैसा रोल करने में काफी मुश्किल हुई थी। जिसके बाद यश चोपड़ा ने रानी मुखर्जी और शाह रुख खान की डांट लगाई थी और जल्दी अपने सीन शूट करने को कहा था।

रानी मुखर्जी ने द कपिल शर्मा शो में इस किस्से के बारे में बात करते हुए कहा, ‘पहले मैं शाह रुख खान के साथ सीन करती थी तो मुझे उनकी आंखों में देख कर रोमांस करना होता था। अब वो नहीं कर सकती क्योंकि मुझे बेटी वाली फीलिंग लानी थी और उन्हें पिता वाली। यह हो ही नहीं पा रहा था। हम दोनों से ही नहीं हो रहा था और हम हंसे जा रहे थे’।

रानी मुखर्जी ने आगे कहा, ‘इसके बाद यश अंकल ने इतना डांटा हमें कि हम दोनों इतना घबरा गए कि हमने बोला कि नहीं नहीं अभी हमें ठीक से करनी पड़ेगी और उस टाइम पर हमें काफी मुश्किल हुई थी।’ इसके अलावा रानी मुखर्जी द कपिल शर्मा शो में अपने बारे में और भी ढेर सारी बातें कीं। बात करें उनकी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की तो यह फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button