ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

Rajkummar Rao की शादी में इसलिए नहीं गईं एकता कपूर, सोशल मीडिया पर लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सात फेरे लिए। राजकुमार की शादी में कुछ ही स्टार्स शामिल हुए, हालांकि ज्यादातर कलाकारों ने राजकुमार के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कर शादी की बधाई दी है। इसी बीच फेमस फिल्म निर्देशक और निर्माता एकता कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर राजकुमार और पत्रलेखा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एकता ने बताया है कि वो क्यों इनकी शादी में नहीं जा पाईं और इसी के साथ एकता ने राजकुमार और पत्रलेखा को ढेर सारी मुबारकबाद दी है।

एकता ने अपने पोस्ट में न्यूली मैरिड कपल की फोटो शेयर की है उसके साथ कैप्शन में लिखा है ‘मेरे पेट की परेशानी की वजह मैं ट्रैवल नहीं कर सकी और इस खूबसूरत कपल की शादी में नहीं जा सकी। लेकिन पात्रा और राज आप दोनों ने मुझे प्यार पर भरोसा करवाया है। मैं आप दोनों को बता नहीं सकती कि मैं कितना खुश हूं। जैसा आप लोगों को प्यार है वैसे प्यार मैंने कम ही देखा है। जब राज पारा के बारे में बात करता है तो यह मुझे विश्वास दिलाता है कि प्यार, खुशी और देखभाल अस्थायी नहीं है! आप दोनों को शुभकामनाएं’।

आपको बता दें कि राजकुमार राव ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राजकुमार और पत्रलेखा दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। राजकुमार ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और फन के बाद मैंने उससे शादी कर ली जो मेरी सबकुछ है, मेरी सोलमेट, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरा परिवार। आज मेरे लिए इससे बड़ी कोई खुशी नहीं है कि मैं तुम्हारा पति कहलाऊंगा पत्रलेखा। हमेशा के लिए और उससे भी परे…’

Related Articles

Back to top button