ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

Bigg Boss 15 के बाद अब गोवा में रोमांटिक हुए मायशा अय्यर और ईशान सहगल, किसिंग वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 से मायशा अय्यर और ईशान सहगल बाहर हो गए हैं। शो शुरू होने के एक हफ्ते बाद ही यह दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे। जिसके बाद दोनों को बिग बॉस 15 के घर में काफी रोमांस करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं मायशा अय्यर और ईशान सहगल को अपने रिश्ते की वजह से आलोचना का भी सामना करना पड़ता था।

हालांकि बिग बॉस 15 से निकलने के बाद मायशा अय्यर और ईशान सहगल ने अपने रिश्ते और फीलिंग को एक-दूसरे के लिए सच्चा बताया। वहीं बिग बॉस 15 के बाद मायशा अय्यर और ईशान सहगल अब गोवा में रोमांटिक हुए हैं। इन दिनों यह कपल गोवा में वेकेशन मना रहा है। अपने इस वेकेशन की तस्वीरों और वीडियो को मायशा अय्यर और ईशान सहगल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है

मायशा अय्यर और ईशान सहगल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। मायशा अय्यर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड ईशान सहगल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उनकी यह तस्वीर गोवा वेकेशन की है। इस तस्वीर में मायशा अय्यर ईशान सहगल की बाहें में बैठी नजर आ रही हैं।

दोनों ने तस्वीर में व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मायशा अय्यर ने कैप्शन में लिखा, ‘उसने हां कहा…उसे भी पिज्जा से प्यार है।’ इतना ही नहीं ईशान सहगल ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने गोवा वेकेशन के एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में ईशान सहगल गर्लफ्रेंड मायशा अय्यर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के साथ ईशान सहगल ने मायशा अय्यर के लिए खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तुम वो सब कुछ हो जिसकी मैं कामना करता था।’ सोशल मीडिया पर मायशा अय्यर और ईशान सहगल के वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल रही हैं। दोनों कलाकारों के फैंस उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button