ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
देश

नोएडा में स्ट्रीट डाग्स को लेकर दो महिलाओं में ‘दे दनादन’, मारपीट का वीडियो वायरल

नोएडा। एक्सप्रेस-वे कोतवाली क्षेत्र स्थित जेपी कासमास सोसायटी में मंगलवार को स्ट्रीट डाग्स को पार्क में खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष की महिला संग गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत संबंधित कोतवाली पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मारपीट में घायल महिला का मेडिकल कराने के बाद घर भेज दिया है। आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर-134 की एक रिहायशी सोसायटी में खुले घूम रहे कुत्तों को लेकर ये झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि महिला डंडे से दूसरी महिला को पीट रही है। वहां पर मौजूद एक गार्ड बीच-बचाव करने की भी कोशिश कर रही है।

बता दें कि नोएडा में अवारा कुत्तों को लेकर विवाद अक्सर हर आवासीय सेक्टर/सोसायटी में होता रहा है। इससे पहले भी कई जगहों पर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। कहीं पर आवारा कुत्तों के काटने पर उनकी पिटाई पर विवाद होता है तो कहीं अन्य कई वजहों से झड़प होती रही है।

ग्रीन बेल्ट में शौच करने गए युवक की बाइक ले उड़े बदमाश

वहीं, शहर के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र से बाइक,स्कूटी और आटो चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-58 कोतवाली में दी शिकायत में बृजमोहन पांडेय ने बताया कि वह शहर में फूड डिलिवरी का काम करते हैं। बीते रविवार को वह सेक्टर-62 के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर ग्रीन बेल्ट में शौच करने गए, उसी दौरान बदमाश आए और बाइक लेकर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button