ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
देश

यूपी, दिल्ली और हरियाणा में पाल्यूशन ने बढ़ाई चिंता, खराब श्रेणी में बना हुआ है हवा में प्रदूषण का स्तर

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है, जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूल और आफिस को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में ही है। हालांकि कल इन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 था जो गंभीर श्रेणी में आता है।

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई का स्तर बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रिकार्ड किया गया है। aqicn.org के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुबह आठ बजे दिल्‍ली के आनंद विहार में एक्‍यूआई का स्‍तर 390, पूसा में 304, वजीरपुर में 399, सोनिया विहार में 357, नरेला में 360, मुंडका में 372, , अलीपुर में 350, नरेला में 360, रोहिणी में 376 और बवाना में 375 दर्ज किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 299 था। गाजियाबाद जिले के वसुंधरा में 369, लोनी में 390, ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क-3 में 343, नालेज पार्क-5 में 305, मेरठ में 289, मुरादाबाद में 313, लखनऊ में 353 और कानपुर में 306 रिकार्ड किया गया है। बिहार के पटना में सुबह एक्‍‍यूआई का स्‍तर 278 रिकार्ड किया गया।

दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रकों की एंट्री बैन

दिल्‍ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रकों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। अनेकों ट्रकों को पुलिस ने टिकरी बार्डर पर रोक दिया है। दिल्ली सरकार ने बुधवार को बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर 21 नवंबर तक के लिए बैन लगा दिया है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button